{"_id":"6452b3d82143e87010058dfa","slug":"dead-body-of-laborer-found-hanging-from-tree-basti-news-c-7-1-150921-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर गांव में जैसराम की मौत होने पर मौके पर पहुंची पुलिस।
महराजगंज(बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर (कोदई) गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके नमूना लिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर के रहने वाले जैसराम (40) मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार वालों के मुताबिक, मंगलवार रात वह खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने चले गए। बुधवार सुबह बिस्तर पर नहीं मिले तो परिवार के लोग समझे कि नित्यक्रिया के लिए गए होंगे। करीब छह बजे कुछ लोगों ने गांव के पूरब जामुन के पेड़ से शव लटका देख शोर मचाया। कुछ ही देर में गांव के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। एसएचओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जैसी रिपोर्ट आएगी, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
-- -
मुफलिसी में जी रहा परिवार
- जैसराम का परिवार बेहद गरीबी में जीवन गुजार रहा है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत से पत्नी इंद्रावती और चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं। जवान बेटे की मौत से माता बड़हरमती, पिता दूबर का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।