{"_id":"6a0e07fdad8b1a8f8d069aba","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-grocery-store-basti-news-c-207-1-bst1006-159009-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किराने की दुकान में युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किराने की दुकान में युवक का मिला शव
विज्ञापन
मृतक पवन कुमार की फाइल फोटो
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा रेहरवा गांव स्थित महराजगंज-दुबौलिया मार्ग पर बुधवार सुबह किराने की दुकान के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहरा रेहरवा गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनके भाई पवन कुमार (28) मंगलवार को अपने ससुराल से लौटकर किराने की दुकान में सोए थे। बुधवार सुबह काफी देर तक दुकान नहीं खुली और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद शटर का ताला तोड़कर दुकान खोली गई। अंदर पवन कुमार उर्फ प्रदुम मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।
सूचना पर हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ में पता चला कि मृतक की ससुराल गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ब्रांच गांव में है। तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह पिछले कई दिनों से वहीं रह रहे थे। पुलिस के अनुसार ससुराल में रहने के दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनके दाहिने पैर और हाथ में अस्पताल की पट्टी बंधी मिली है। हालांकि शरीर पर अन्य किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट, प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी हर्रैया द्वारा किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।