फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a youth found floating in the river

Basti News: नदी में उतराया मिला युवक का शव

Sun, 24 May 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found floating in the river
कप्तानगंज। घर से निकले युवक का नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघोड़ा निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान शनिवार की रात घर से निकले थे। आधी रात को रवई नदी के धोबहा घाट के किनारे पहुंच गए। रात में ही एक व्यक्ति ने शव को नदी में उतराया हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी दुबौला विवेकानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराई। मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसी से अपने परिवार की जीविका चलाता था। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed