{"_id":"66a40f7498081d13390655b4","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-returned-from-surat-found-hanging-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121151-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सूरत से लौटे युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सूरत से लौटे युवक का फंदे से लटका मिला शव
Sat, 27 Jul 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से घर में लटका रहा था शव, बदबू आने पर पिता ने प्रधान को दी जानकारी
- मौत की वजह पारिवारिक कलश बताई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी/कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के मईपुर गांव में सूरत से कमाकर आए युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। लाश फंदे से दो दिन तक घर में लटकती रही। घर के अंदर से दुर्गंध उठने पर पिता ने प्रधान को जानकारी दी। प्रधान रामवृक्ष की सूचना पर कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, माईपुर निवासी 44 वर्षीय प्रभुदीनपुत्र धर्मराज सोमवार को सूरत से माकर घर लौटा था। पारिवारिक कलह के कारण पति के घर पहुंचते ही पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई। प्रभुदीन टीन शेड के मकान में अकेले रहता था। उसके माता-पिता दूसरे मकान में रहते थे। बुधवार की रात से प्रभुदीन के घर का दरवाजा नहीं खुला। घर के अंदर पंखा चल रहा था ।मोबाइल पर किसी का फोन आता तो घंटी बजती रहती थी।
शुक्रवार को घर के अंदर से उठ रहे दुर्गंध के कारण पिता धर्मराज को कुछ शक हुआ तो उन्होंने प्रधान रामवृक्ष को इसकी जानकारी दी। प्रधान ने थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर प्रभुदीन का शव टीन शेड की पाइप में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद कलवारी पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।