फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found stuck to an electric pole

Basti News: बिजली के खंभे से चिपका मिला युवक का शव

Sat, 20 Jul 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found stuck to an electric pole
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। बनताला गांव के सिवान में 41 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बिजली के खंभे से चिपका पाया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि करंट लगने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बृहस्पतिवार की देर शाम बनतला गांव के सिवान में बिजली खंबे के पास मजदूरों ने एक व्यक्ति को चिपका देखकर शोर मचाया। तमाम लोग एकत्रित हो गए तथा घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान थाना क्षेत्र के डढ़वा मिश्र निवासी त्रिलोकी 40 वर्ष पुत्र राममिलन के रूप में की। घटना से पत्नी मीना देवी, बेटे करण ,विक्रम ,सनी देओल, सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मृतक त्रिलोकी मेहनत मजदूरी का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह बनतला गांव में गए थे। लौटते समय खेत में खंभे के पास उसका शव बरामद हुआ। एसएचओ दिनेश चौधरी बताया कि प्रथम दृष्टि से यह प्रतीत होता है त्रिलोकी की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। इसकी पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed