फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found hanging in a tree with the help of a belt

बस्ती: पेड़ में बेल्ट के सहारे लटका मिला युवक का शव

Sat, 11 Feb 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in a tree with the help of a belt
पेड़ में बेल्ट के सहारे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

- सोनहा थाना क्षेत्र के रेहावर जंगल की घटना
- आत्महत्या से पहले बहन को मोबाइल पर भेजा था मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के रेहावर जंगल में शुक्रवार को बबूल के पेड़ में बेल्ट के फंदे से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया टोला इंदरपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ अमन (20) पुत्र राज कपूर के रूप में की। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां ने बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने, धमकी देने के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रदीप कुमार उर्फ अमन कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर पर ही रहते थे। शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े बारह बजे उनका शव रेहावर जंगल में बबूल के पेड़ में बेल्ट के सहारे लटका मिला। मृतक की मां उषा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन-चार दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से बेटे का विवाद हुआ था। आरोप है कि वे लोग उसे मारने-पीटने की धमकी देते हुए उसे खोज रहे थे। इसी बात से तंग आकर बेटे ने अपनी बहन को व्हाट्सअप पर मैसेज भेजा कि मैं जंगल में आत्महत्या करने जा रहा हूं। मोबाइल पर मैसेज देखने के बाद हम लोग शोर मचाते हुए जंगल की तरफ भागे तो देखे कि मेरा बेटा बेल्ट के सहारे लटक रहा था। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामजन्म, रघुबीर, सविता, बबिता निवासी इंदरपुर थाना सोनहा समेत पांच के खिलाफ तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका विवाद क्यों हुआ था इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed