{"_id":"64aeff3c5b33d6830006abf4","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-the-ceiling-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1221-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव
Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला मधुवन में महिला का शव मकान के अंदर छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। यह देख परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम लोग जुट गए व इस बात की सूचना पुलिस को दी।
वहां की 23 वर्यीय अनीता पुत्री स्व. राजकुमार बुधवार की शाम को घर पर अकेली थी। घर के अन्य लोग खेत में गए थे। शाम को घर लौटने पर देखा कि अनीता का शव घर में कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाया व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनीता की पिछली ठंडक के महीने में बभनान में शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद पति की मौत हो गई थी। अभी कुछ ही दिन बीता था कि उसके पिता राज कुमार की भी बीमारी से मौत हो गई। लगातार दो घटनाओं से वह काफी तनाव में रहती थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। कुछ ही समय में पति व पिता की मौत से दिवंगत काफी सदमे में थी।