{"_id":"639364a14c6c83518e53abf4","slug":"dead-body-found-of-old-man-basti-news-gkp4602935158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खूंटी से लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खूंटी से लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप
Sat, 10 Dec 2022 02:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 02:41 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब बेटा आया तो मां का शव खूंटी से लटका देख अवाक रह गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर उत्तर टोला में शुक्रवार सुबह 80 वर्षीया महिला का शव दीवार में लगी खूंटी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस व फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन कर शव को कब्जे में ले लिया।
गनेशपुर उत्तर टोला निवासी लक्ष्मी देवी (80) के पति छक्कन का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है। उनका एक बेटा कमलेश शर्मा है, जो गांव के बाजार के पास बने मकान में रहता है। उसकी पत्नी बच्चों संग मायके गई हुई है। बताया जा रहा है कि कमलेश ही भोजन बनाकर मां के लिए लाता था।
बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद लक्ष्मी देवी सो गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब बेटा आया तो मां का शव खूंटी से लटका देख अवाक रह गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।