फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body found of old man in basti

Basti News: खूंटी से लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 10 Dec 2022 02:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 02:41 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब बेटा आया तो मां का शव खूंटी से लटका देख अवाक रह गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
dead body found of old man in basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर उत्तर टोला में शुक्रवार सुबह 80 वर्षीया महिला का शव दीवार में लगी खूंटी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस व फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गनेशपुर उत्तर टोला निवासी लक्ष्मी देवी (80) के पति छक्कन का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है। उनका एक बेटा कमलेश शर्मा है, जो गांव के बाजार के पास बने मकान में रहता है। उसकी पत्नी बच्चों संग मायके गई हुई है। बताया जा रहा है कि कमलेश ही भोजन बनाकर मां के लिए लाता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद लक्ष्मी देवी सो गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब बेटा आया तो मां का शव खूंटी से लटका देख अवाक रह गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed