{"_id":"633c77a61d802c1ec76947e6","slug":"dead-body-found-in-kunawo-river-basti-news-gkp452899121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो नदी में युवती का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो नदी में युवती का शव मिला
विज्ञापन
कुआनो नदी में युवती का शव मिला
- अमरौली शुमाली टोला करीमनगर स्थित नवका घाट की घटना
संवाद न्यज एजेंसी
सोनहा/बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला करीमनगर के नवका घाट के निकट कुआनो नदी में मगंलवार की देर शाम एक युवती का शव उतराता मिला।
सबसे पहले चरवाहे की नजर शव पर पड़ी। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण काफी सड़ चुका है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।