{"_id":"61be232c556b420cfa16495d","slug":"dead-body-found-in-kua-basti-news-gkp42038591","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में मिला शव, शिनाख्त नहीं
कलवारी क्षेत्र के पड़री गांव में घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ से पड़री जाने वाले रास्ते पर गांव के सीवान में झाड़ियों के बीच कुएं में एक युवक का शव शनिवार को उतराता मिला। सीवान में खेल रहे बच्चों ने देखा और गांव में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शनिवार सुबह पड़री गांव के पास शौच के लिए गए बच्चे प्रियांशु व अनमोल कुएं में शव देखकर घबरा गए। घरवालों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पड़री गांव स्थित सरकारी शराब की दुकान से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 25 साल लग रही है। शव देखने से लगता है कि दो तीन दिन पहले ही मौत हुई होगी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। युवक के शव को पहचान के लिए जिला चिकित्सालय में स्थित मोर्चरी में रखा गया है।