फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body found hanging from a wire noose in a tree

Basti News: पेड़ में तार के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a wire noose in a tree
हर्रैया। थाना क्षेत्र के देबया गंगाराम गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे नीम के पेड़ से लोहे के तार के फंदे के सहारे एक युवक का शव लटकता बरामद हुआ। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहां के विजय बहादुर सिंह उर्फ मनीष सिंह (35) बृहस्पतिवार शाम को घर से कहीं चले गये थे। परिवार के लोग खाना खाने के लिए आसपास काफी खोजबीन किए लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। सुबह जब घर के पीछे गए तो सौ मीटर की दूरी पर एक नीम की डाल में लोहे के तार के फंदे से विजय बहादुर सिंह का शव लटका देख भौंचक रह गए। थोड़ी देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने हर्रैया पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं गांव में मातम छाया है। मृतक की पत्नी पूजा व एक बेटा सात वर्ष विष्णु सिंह का रो रोकर बेहाल है। मृतक घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। दो भाईयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई अजीत सिंह ने घटना को देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed