{"_id":"5fdf960e8ebc3e3b661d00a5","slug":"dead-body-basti-news-gkp377661314","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिली लापता बालिका की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिली लापता बालिका की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में मिली लापता बालिका की लाश
14 दिसंबर को घर से हुई लापता, परशुरामपुर पुलिस शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 दिसंबर की शाम घर से लापता हुई छह वर्षीय बालिका की रविवार को गांव के पास गन्ने के खेत में शव मिला। सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव काला पड़ गया है, जिससे उसकी मौत की वजह के बारे में बिना पोस्टमार्टम के कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। सूचना पर एसपी हेमराज मीणा भी पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ की। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
14 दिसंबर को को शाम करीब चार बजे छह वर्षीय बालिका अचानक घर से लापता हो गयी। काफी छानबीन के बाद जब बेटी नही मिली तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दी गई। परशुरामपुर पुलिस ने 15 दिसंबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ मजदूर बालिका के गांव में स्थित एक खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। ये लोग जब बीच खेत में पहुंचे तो शव देखा। यह खबर गांव में पहुंची तो परिवार के लोग पहुंचे और शव को पहचाना। शव काला पड़ गया था। एक पैर में चप्पल थी, दूसरे पैर की चप्पल गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।