{"_id":"683a02101218b9b019063184","slug":"dcm-lost-control-after-colliding-with-trailer-broke-three-shops-and-boundary-of-chc-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137428-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर से टकराकर डीसीएम बेकाबू, तीन दुकानें, सीएचसी की बाउंड्री तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर से टकराकर डीसीएम बेकाबू, तीन दुकानें, सीएचसी की बाउंड्री तोड़ी
Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज सीएचसी के निकट शुक्रवार को तड़के ट्रेलर से टकराकर लीची लदी डीसीएम अनियंत्रित हो गई। हाईवे के किनारे की तीन दुकानों व सीएचसी की चहारदीवारी तोड़ते हुए खड़ी कार से टकरा गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डीसीएम चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। टूटी दुकानों में एक मेडिकल स्टोर भी शामिल है, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक ने बताया कि उसे हल्की झपकी आ गई थी। गनीमत रही कि भोर के समय चहल-पहल नहीं थी।
बिहार से लीची लादकर डीसीएम कानपुर जा रही थी। कप्तानगंज चौराहे से सौ मीटर आगे एक कंटेनर ने डीसीएम को साइड से टक्कर मार दी। इससे सड़क पर पहले से खड़े ट्रेलर से टकराकर डीसीएम बेकाबू हो गई। सीएचसी के बगल की तीन दुकानों को तोड़ते हुए चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर कस्बे के झुग्गी लाल गुप्ता की खड़ी कार से टकरा गई। बेकाबू डीसीएम को देखकर अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस के चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगे। चालक किसी तरह गाड़ी रोककर नीचे उतरा। घटना में डीसीएम चालक उन्नाव जिले के माखी निवासी अभिषेक शर्मा और खलासी सुरेंद्र कुमार बाल-बाल बच गए। तीनों दुकानों को व्यापक क्षति हुई है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
-
हैंडब्रेक ने बचाई जान
ट्रेलर के नीचे सो रहे चालक विजय कुमार ने बताया कि गाड़ी में हैंडब्रेक न लगा होता तो मेरी जान चली जाती। हैंडब्रेक लगने से टक्कर के बावजूद ट्रेलर टस से मस नहीं हुआ। ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया। ट्रेलर चालक ने बताया कि रूट डायवर्जन के कारण दुर्घटना हुई।