{"_id":"6452b4ee2b4501d5d307daf4","slug":"dcm-collided-with-bolero-three-passengers-injured-basti-news-c-7-1-150970-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीसीएम की बोलेरो में टक्कर, तीन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीसीएम की बोलेरो में टक्कर, तीन यात्री घायल
Thu, 04 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई भदावल के निकट डीसीएम और बोलेरो में टक्कर।
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के एसबीआई भदावल (संसारीपुर) के निकट बुधवार को डीसीएम और बोलेरो की टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
अयोध्या से यात्रियों को लेकर एक बोलेरो बुधवार को बस्ती की तरफ जा रही थी। दोपहर 11:30 बजे एसबीआई भदावल(संसारीपुर)के निकट उल्टे लेन से आ रही पाइप लदी डीसीएम ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार अंबिका चौधरी निवासी कोनी थाना खलीलाबाद, अनिल प्रकाश सिंह निवासी दुवाव बीकापुर जिला अयोध्या और विवेक प्रताप सिंह निवासी निराला नगर, जनपद अयोध्या घायल हो गए। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह और एनएचएआई टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।