{"_id":"68fa89b3e6ed2e7bfd055219","slug":"daughter-in-law-and-daughter-conference-organized-in-kanaila-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146278-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कनैला में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कनैला में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
Fri, 24 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। थाना कलवारी की मिशन शक्ति टीम ने बृहस्पतिवार को कनैला खास में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, सशक्तीकरण और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
महिला कांस्टेबल शुभांगी और पीआरडी जवान निर्मला ने महिलाओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी। सम्मेलन में महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को पंफ्लेट वितरित कर जागरूक किया गया। संवाद