{"_id":"5e4add618ebc3ef2887173ea","slug":"dapa-ne-dharna-diya-basti-news-gkp341514187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
विज्ञापन
बस्ती में शास्त्री चौक पर सपा के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बस्ती। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व 11 सूत्री मांगों को लेकर शास्त्री चौक पर धरना दिया। महेंद्रनाथ ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देकर गरीबों की रोजी-रोटी छीन रही है। रातों रात गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाकर सरकार ने गरीबों को मिटाने का संकेत दे दिया है।
कहा कि गरीबों पर जुल्म करने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकती। पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों बकाया है। दो चीनी मिलें बंद हो गईं और भाजपाई उपलब्धियों का ढोल पीट रहे हैं। धरने को पूर्व विधायक रामललित चौधरी, दूधराम, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, जितेंद्र प्रसाद उर्फ नंदू, चंद्रभूषण मिश्र, विजय विक्रम आर्य, सुमन सिंह, इंद्रावती शुक्ल, सिद्धार्थ सिंह, विपिन शुक्ल, राजकपूर यादव, रविंद्र यादव, सिद्धेश सिन्हा, फूलचंद्र श्रीवास्तव, अरविंद सोनकर, कृष्ण चंद्र सिंह, जावेद पिंडारी, पवन यादव आदि ने भी संबोधित किया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया। इस मौके पर अली अहमद, जमील, पिंटू शुक्ल, मो. साहिर, मो. जावेद, अब्दुल मोईन, मो. अहमद सज्जू, राम प्रकाश चौधरी, मो. उमर, मो. सलीम, अरविंद यादव, अनिल निषाद, गुलाम गौस, सीताराम चौहान आदि मौजूद रहे।
--------------