फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dangal wins by defeating Raju

Basti News: राजू नेपाल ने पंजाब के राजू को पटखनी देकर जीता दंगल

Thu, 21 Sep 2023 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Sep 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Dangal wins by defeating Raju
विक्रमजोत क्षेत्र के गौरियानयन में दंगल में प्रतिभाग करते पहलवान।
- 40 से अधिक पहलवानों ने आजमाया दांव पेंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। क्षेत्र के गौरियानैन गांव में सरयू नदी के तट पर बुधवार को गणेश चतुर्दशी के मौके पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें स्व. बाबा राममणि पांडेय मंदिर में सुंदरकांड के बाद उनकी स्मृति में आल्हा आयोजित किया गया। परिसर में आयोजित दंगल में 40 से अधिक पहलवानों ने दांव पेच आजमाया। राजू नेपाल व राहुल पंजाब के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। इसमें राजू ने जीत दर्ज की।
शिवानंद संतकबीरनगर व मुन्ना गाजीपुर के बीच का मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल प्रतियोगिता में प्रदेश के मेरठ, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, दिल्ली बहराइच, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात से पहुंचे करीब 60 पहलवानों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर मेले में बड़ी संख्या में खिलौने, चाट-पकौड़ी, जिलेबी, फुलकी आदि की दुकानें सजी रहीं। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन कर मेले का आनंद लिया। दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने, जबकि संचालन आयोजक यज्ञेश पांडेय और शैलेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

मौके पर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य आदित्य प्रताप पांडेय, दयाशंकर मिश्र, महेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, विजय सेन सिंह, गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed