{"_id":"651481c0f22701e5820a547a","slug":"dancer-died-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5001-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में डांसर की मौत, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में डांसर की मौत, पेड़ से लटका मिला शव
Thu, 28 Sep 2023 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Thu, 28 Sep 2023 03:25 PM IST
सार
शादी के बाद मनीष की यह हरकतें पत्नी को पसंद नहीं थी। इसे लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इसी कारण उसकी पत्नी कुछ महीने पहले नाराज होकर मायके भी चली गई थी। तीन महीने पहले काफी मान-मनौव्वल के बाद वापस आई। मंगलवार रात नौ बजे खाना खाने के दौरान पत्नी से कहासुनी हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो मुस्कान उर्फ मनीष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में कलवारी के पाऊं गांव निवासी मनीष उर्फ मुस्कान (22) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक डांस पार्टी में नाचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक रात नौ बजे वह पत्नी से झगड़ने के बाद मरने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पाऊं गांव निवासी राम मिलन का बड़ा बेटा मनीष डांस पार्टी में 12 साल की उम्र से ही नाटक मंडली में नाचने का काम करता था। मनीष का विवाह पिछले साल हुआ। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष अक्सर कुदरहा के किन्नरों के साथ रहता था। लड़कियों की तरह कपड़े पहनना, श्रृंगार करना उसे पसंद था। इसी कारण उसने अपना नाम मुस्कान रख लिया था। कक्षा पांच पास मनीष अपनी कमाई से मोबाइल, बाइक सहित अन्य भौतिक संसाधन खरीद रखा था।
विज्ञापन
पत्नी को नहीं पसंद थी मनीष की हरकत
शादी के बाद मनीष की यह हरकतें पत्नी को पसंद नहीं थी। इसे लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इसी कारण उसकी पत्नी कुछ महीने पहले नाराज होकर मायके भी चली गई थी। तीन महीने पहले काफी मान-मनौव्वल के बाद वापस आई। मंगलवार रात नौ बजे खाना खाने के दौरान पत्नी से कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इसी बात पर नाराज होकर मनीष घर से निकल गया। जाते समय उसने पत्नी से कहा कि वह मरने जा रहा है। बाइक से निकलने के कारण परिजनों ने उसकी बातों को हल्के में ले लिया। एक घंटे तक वापस नहीं आया तो पिता राम मिलन तलाश करने निकला। आधे घंटे बाद गांव के बाहर बाग में रस्सी के फंदे के सहारे उसका शव पेड़ से लटका मिला। एसओ भानु प्रताप सिंह के मुताबिक मामला आत्महत्या का है। हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।