फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cyclist dies due to school van's grip

फोटो... स्कूल वैन की चपेट में साइकिल सवार की मौत

Thu, 05 Sep 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to school van's grip
फोटो
विज्ञापन

स्कूल वैन की चपेट में साइकिल सवार की मौत
मानिकचन्द (बस्ती) मुस्तफाबाद-जमदाशाही मार्ग पर बिछियागंज के पास स्कूल वैन की चपेट में आकर 65 वर्षीय केशवराम चौधरी की मौत हो गई। चालक बच्चों से भरी वैन लेकर स्कूल भाग निकला। एसओ का कहना है कि वाहन की पहचान कर ली गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गांव के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिछियागंज निवासी 65 वर्षीय केशवराम चौधरी का गांव के पास सड़क पर एक और मकान है। इसमें वह किराने की दुकान करते थे। रोज की भांति वह दुकान जा रहे थे। घर से 50 मीटर पश्चिम मुस्तफावाद से स्कूली बच्चों को लेकर दारूल उलूम अलिमिया निस्वां जा रही स्कूल वैन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह दूर जा गिरे। इधर स्कूल वैन चालक तेजी से बच्चों को लेकर मदरसा भाग गया। तेज आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग सड़क पर पहुंचे। केशवराम के नाक, कान, मुख एवं सिर से खून निकल रहा थ। पुत्र रवि चौधरी निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

------------
आर्डिनेंस फैक्टरी से रिटायर थे केशवराम
केशवराम आर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर से रिटायर कर्मचारी थे। रिटायर होने के बाद गांव में मकान बनवाया था। पत्नी गीता के साथ किराने की दुकान करते थे। तीन बेटे रवि चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी व तीन बेटियां विद्यावती, संध्या व पूनम की शादी हो चुकी है। पत्नी गीता देवी, तीनों बहुएं, बेटियों व नातियों का रो-रोकर बुरा हाल है। लंबी मूंछ के कारण क्षेत्र में वह काफी चर्चित व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed