{"_id":"695421efb9f495ccf907ca67","slug":"cybercriminals-continue-to-challenge-with-various-tactics-basti-news-c-207-1-bst1006-150355-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तरह-तरह के पैंतरों से साइबर अपराधी देते रहे चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तरह-तरह के पैंतरों से साइबर अपराधी देते रहे चुनौती
Wed, 31 Dec 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। साल 2025 में बस्ती जिले के डिजिटल परिदृश्य में नई- नई चुनाैतियों का सामना हुआ। जिले में पूरे साल 74 से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 38 म्यूल बैंक खाते और करीब 4.49 करोड़ की अंतरराज्यीय धोखाधड़ी के मामले सामने आए।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. प्रिया मिश्रा बताती हैं कि बस्ती जिले में डिजिटल लेन-देन बढ़ा है, मगर नागरिकों में जागरूकता पर्याप्त नहीं है। ऑनलाइन ट्रेडिंग और वॉइस कॉल फ्रॉड के मामलों में लोग आसानी से फंस जा रहे हैं। बड़े नेटवर्क वाले क्रिप्टो फ्रॉड ने सबसे ज्यादा असर छोड़ा। आंकड़े बताते हैं कि सबसे हावी ट्रेंड क्रिप्टो और ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड रहा। इसके साथ डिजिटल अरेस्ट और वॉइस कॉल स्कैम भी नागरिकों के लिए खतरा बने। म्यूल बैंक नेटवर्क और व्यक्तिगत खाते से चोरी जैसे फ्रॉड हुए ही, मगर बड़े नेटवर्क वाले फ्रॉड ने सबसे बड़ा प्रभाव छोड़ा।
पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान : पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान पूरे जिले में तेज किया। डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।