फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cybercriminals' attacks on online transactions have increased.

Basti News: ऑनलाइन लेनदेन के बीच साइबर अपराधियों का बढ़ा अटैक

Mon, 08 Dec 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminals' attacks on online transactions have increased.
संवाद न्यूज एजेंस बस्ती। बेतहाशा बढ़ते ऑनलाइन लेनदेन के बीच साइबर अपराधियों को साइबर अटैक करने का खुलकर मौका दे दिया है। लोगों की कम जानकारी का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधी तरह-तरह की तरकीब इस्तेमाल कर रुपये उड़ा रहे हैं। नया मामला डिजिटल अरेस्ट और आपत्तिजनक सामग्री देखने का आरोप लगाकर सीधे-सादे इंसान को चूना लगा दिया।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि जिले में डिजिटल ठगी का खतरनाक ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। एक साल में ऐसे 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें विदेशी नंबरों, जांच एजेंसी, पुलिस अधिकारी, फोन टैपिंग या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे झांसे का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की वसूली की गई। अधिकतर मामलों में पीड़ित को पहले वीडियो कॉल में फंसाया गया, फिर वर्चुअल कोर्ट, वर्चुअल वकील, वर्चुअल पुलिस अधिकारी जैसे नकली किरदार दिखाए गए।
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी बताते हैं कि साइबर ठग सबसे पहले पीड़ित को यह कहकर डराते हैं कि उसका मोबाइल, आधार या बैंक खाता किसी गंभीर अपराध में इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे खुद को पुलिस, कोर्ट या साइबर एजेंसी का अधिकारी बताकर कहते हैं कि तुरंत सहयोग नहीं किया तो डिजिटल अरेस्ट, वारंट, बैंक सीलिंग या गिरफ्तारी हो जाएगी। लगातार धमकी और दबाव में पीड़ित घबरा जाता है और ठग उसके डर का फायदा उठाकर पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed