फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CWC Chairman and SI

Basti News: सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष और एसआई बाल आयोग में तलब

Fri, 23 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
CWC Chairman and SI
पाॅक्सो पीड़िता का केस न दर्ज करना पड़ा भारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तत्कालीन छावनी एसआई दुर्गेश पांडेय पर राज्य बाल आयोग के कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बाल अधिकार आयोग ने सीओ हर्रैया और तत्कालीन एसओ तथा सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा को तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र की बालिका ने बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने साथ लैंगिक अपराध होने की लिखित शिकायत की थी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने छावनी पुलिस को मामले में विधिक कार्रवाई का आदेश देते हुए सप्ताह भीतर आख्या मांगी थी, लेकिन पुलिस ने न आख्या भेजी और न ही केस दर्ज किया। बालिका ने बड़ी बहन और अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर फिर से प्रार्थनापत्र दिया। आदेश के बावजूद पुलिस ने फिर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पीड़िता पुलिस और बाल कल्याण समिति के कार्यालय का चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। मामले में कार्रवाई न होता देख बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डाॅ. संतोष श्रीवास्तव ने मामले को बाल अधिकार आयोग को संदर्भित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की सदस्य डाॅ. शुचिता चतुर्वेदी ने पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने के साथ ही सात बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। मगर, पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही सूचना भेजी। इससे खफा होकर आयोग की सदस्य ने सीओ हर्रेया, सीडबल्यूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्रा तथा एसआई दुर्गेश को व्यक्तिगत रूप तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed