फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cunning thieves who snatched a Mangalsutra and cash nabbed.

Basti News: मंगलसूत्र व रुपये छीनने वाले शातिरों को दबोचा

Mon, 06 Jul 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cunning thieves who snatched a Mangalsutra and cash nabbed.
बस्ती। चार दिन पहले शहर के पचपेड़िया मोड़ के पास एक महिला के गले से मंगलसूत्र और हाथ से पांच हजार रुपये नकद छीनकर फरार होने वाले दो शातिर शनिवार की देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में गिरफ्तार दोनों आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास छीने गए महिला के मंगलसूत्र का लॉकेट, एक हजार नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

घटना का अनावरण करते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी गांव की रहने वाली पीड़िता सुनरी देवी एक जुलाई को बस्ती रोडवेज के निकट एक निजी हॉस्पिटल में अपने नाती सुमित का इलाज कराने आई थीं। दोपहर में घर वापस लौटते समय रोडवेज-दक्षिण दरवाजा मार्ग पर एक शॉपिंग मॉल के पास उन्हें एक व्यक्ति मिला। बातचीत के दौरान उसने महिला को ऑटो से घर छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ थोड़ी दूर पैदल चलकर पचपेड़िया मोड़ के पास गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक दूसरा व्यक्ति ऑटो लेकर पहले से खड़ा था। सुनसान देख दोनों व्यक्तियों ने मिलकर महिला के हाथ से पांच हजार रुपये नकद, गले का मंगल सूत्र छीन लिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की गई।

शनिवार की देर शाम दोनों को कोतवाली क्षेत्र के चननी गांव स्थित लाला की बगिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों की पहचान नवी सरवर उर्फ कल्लू (52) निवासी दौलतपुर और बीनू सोनकर (20) निवासी ब्लाक नंबर 9 मकान नंबर 1/108 कांशीराम आवास डारीडीहा के रूप में की गई है। इसमें बीनू सोनकर के खिलाफ कोतवाली में चोरी और छिनैती से संबंधित दो मामले पहले से दर्ज है। जबकि नवी सरवर के लालगंज थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed