{"_id":"64caa09dd912d27fbc05127e","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2207-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गुरु महिमा से परिचित हुए बच्चे, दिलाया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गुरु महिमा से परिचित हुए बच्चे, दिलाया गया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा की ओर से परिषदीय विद्यालय, रामपुर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने गुरु की महिमा से बच्चों को परिचित कराया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत, संस्कृत गान कर सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया।
उद्देश्य बताते पंकज त्रिपाठी ने कहा कि हमारा जीवन गुरु से ही किसी स्वरूप को प्राप्त कर पाता है। संरक्षक कर्नल केसी मिश्र ने बताया कि भारत विकास परिषद संस्कारों के प्रसार के लिए सतत प्रयत्नशील है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा डॉ. डीके गुप्ता ने तर्क कौशल के माध्यम से छात्रों की अभिरुचि को प्रोत्साहित किया। शाखा अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे ने कहा कि सभी का जीवन गुरु के माध्यम से ही अच्छे मार्ग को प्राप्त करता है। गुरु का आजीवन सम्मान करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 10 विशिष्ट छात्रों ने अपने गुरुओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया। वित्त सचिव अनुराग शुक्ल ने छात्रों को एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रमुख शैल शुक्ल के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, निकिता, फरजाना, शाइस्ता, राधा, पूर्णिमा, राकेश, अभिनव सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।