{"_id":"64ea48ba30fc4765300151d4","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-bst1001-3370-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों का नृत्य, नाटक देख मंत्रमुग्ध हुए वित्तमंत्री के पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों का नृत्य, नाटक देख मंत्रमुग्ध हुए वित्तमंत्री के पति
Sun, 27 Aug 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस हवेली खास के कार्यक्रम में डॉ0 प्रभाकर पराकला को प्रबंधक ने किया सम्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर के हवेली खास स्थित दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति पराकला शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. प्रभाकर पहुंचे। वह आईएएस डॉ. उदय प्रताप सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह के साथ मां सरस्वती के छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नाटक और नृत्य की धूम मच गई। बच्चों की प्रस्तुति से वित्तमंत्री के पति समेत सभी अतिथि देर तक जुड़े रहे। सुदामा चरित्र, नारी सशक्तीकरण, मानव धर्म एकता, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने जैसे संदेश से भरे नाटक के मंचन बच्चों ने खूब तालिया बटोरी। उनका का कैट वॉक, मैंशप, भारतीय वीरों को सलामी, हनुमान चालीसा, ताइक्वांडो कार्यक्रम खूब सराहा गया।
इस दौरान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहारों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बाद में मुख्य अतिथि ने बच्चों को विद्यार्थी जीवन में विभिन्न आयामों को पार करते हुए उच्च शिखर तक पहुंचने का टिप्स दिया। उन्होंने शिक्षा एवं सफलता से जुड़े अपने जीवन के कुछ अनुभवों को भी बच्चों से साझा किया। आईएएस उदय प्रताप सिंह भी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताकर उनसे देर तक जुड़े रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डीके त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य एडमिन गणेश राम, हर्षिता पांडेय, वंदना पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।