फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activity

Basti News: 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक होगा श्री रामलीला का मंचन

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। श्री रामलीला आयोजन समिति की बैठक शनिवार को सावित्री विद्या विहार परिसर में हुई। श्री राम दरबार पर पुष्पार्चन के साथ प्रभु श्रीराम की स्तुति की गई। इस दौरान तय हुआ कि 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा।
आचार्य जगदीश मिश्र ने कहा कि बस्ती की यह धरा प्रभु श्रीराम के उत्पत्ति की कारक है। सनातन धर्म संस्था की ओर से यहां विगत तीन वर्षों से लगातार श्रीरामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। आम जनमानस पर इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। समिति के सदस्य सदस्य रमेश सिंह ने बताया पिछले साल श्री रामलीला आयोजन में जिले के 17 विद्यालयों के 565 बच्चों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

यह अनुकरणीय प्रयास है। इससे प्रेरणा लेते हुए इस वर्ष कार्यक्रम को एक दिन का विस्तार दिया गया है। इस बार 20 विद्यालय के लगभग 700 बच्चे इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। कैलाश नाथ दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष जो अभिनव प्रयोग बस्ती की धरा पर हुआ वह सभी के लिए प्रेरणाश्रोत बना। नित नए बाल कलाकारों द्वारा रामलीला का अद्भुत मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम का संजीव मंचन कर समाज को बेहतर संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव एवं अखिलेश दुबे ने बताया कि बताया कि जन जागरण, प्रचार वाहन एवं अन्य माध्यमों से श्री रामलीला महोत्सव का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो सके। समिति ने विद्यालयों का चुनाव कर प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रयास है कि समिति के प्रयासों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाए। ताकि इसे और वृहद रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed