{"_id":"ed1a1979f418f0ce45ed4d5991dd28d0","slug":"crushing-sessoin-begin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद नगर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद नगर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गोविन्द नगर सुगर वाल्टरगंज बस्ती में नए पेराई सत्र 2015-16 के लिए
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोचार के बीच ब्वायलर का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान पूजा
में उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर आरबी राम, डीसीओ रनजीत कुमार निराला भी शामिल
हुए। मिल में ब्वायलर का पूजन होते ही मजदूरों और किसानों के चेहरे चमक
उठे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिल मे ब्वायलर पूजा का कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ जिसमे इकाई प्रमुख अवधेश गुप्ता ने वैदिक मंत्रोचार के बीच ब्वायलर का विधिवत पूजन किया और हवन के साथ ही ब्वायलर में आग जलाकर मिल के चलने का रास्ता साफ कर दिया।
मिल के इकाई प्रमुख ने कहा कि मिल का रिपेयरिंग कार्य तेजी से हो रहा है और 10 जनवरी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य अधिकारियों को दे दिया गया है। कार्य पूरा होने के साथ ही मिल पेराई कार्य शुरू कर देगी। कहा कि प्रबन्धतंत्र ने कम समय मे ही मिल को चलने लायक बनाया है। इसमें कर्मचारियों का सहयोग रहा है। मिल को सभी मजदूर किसान व क्षेत्र के लोगों के सहयोग की आवश्यकता है, जिससे मिल चलने मे कोई व्यवधान न आ सके।
डीसीओ रणजीत कुमार निराला ने बताया कि मिल ने 10 दिसंबर तक पेराई कार्य शुरू करने को कहा है, मगर उनकी तैयारियों को देखते हुए लगता है कि सात दिसंबर तक मिल में पेराई कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर वाल्टरगंज गन्ना समिति के सचिव जे पी त्रिपाठी , कारखाना प्रबन्धक डी. के. सिंह, उत्पादन प्रमुख जे. एल. सक्सेना, गन्ना हेड बसन्त कुमार पान्डेय, श्रवण सिंह, फाइनेन्स हेड विनोद कुमार सिंह, टाईम आफिस इंचार्ज राजेश सिह, इंजी हेड अजय कुमार, शाहिद मियां, आईटी हेड शेर बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।