फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crushing season of Babhanan Sugar Mill begins amidst chanting of Vedic mantras

Basti News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Tue, 18 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crushing season of Babhanan Sugar Mill begins amidst chanting of Vedic mantras
बभनान। बलरामपुर चीनी मिल्स ग्रुप की बभनान इकाई में सोमवार को वैदिक परंपराओं के अनुसार डोंगा पूजन के साथ पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ हो गया। सुबह अयोध्या से आए पंडित डॉ. अखिलेश वेदांती ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-हवन संपन्न कराया। शुभ मुहूर्त दोपहर 12:41 बजे उप जिलाधिकारी हरैया सत्येंद्र सिंह ने गन्ना डालकर तथा बटन दबाकर पेराई का उद्घाटन किया।इस बार मिल ने पिछले वर्ष की तुलना में एक सप्ताह पहले ही पेराई की शुरुआत कर दी है। मुख्य महाप्रबंधक सुधीर सिंह व महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि इस सत्र में कुल 88 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, फौजदार शुक्ला, गन्ना समिति अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, विनोद सिंह, अजय तिवारी, श्रम अधिकारी केपी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed