{"_id":"64dce6e84921291b250ad43a","slug":"crpf-jawan-from-basti-died-in-the-hospital-after-his-health-deteriorated-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ड्यूटी पर बिगड़ी सीआरपीएफ जवान की हालत, अस्पताल में तोड़ा दम; परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ड्यूटी पर बिगड़ी सीआरपीएफ जवान की हालत, अस्पताल में तोड़ा दम; परिवार में पसरा मातम
Wed, 16 Aug 2023 08:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Aug 2023 08:40 PM IST
सार
बस्ती के एक सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। जवान कश्मीर के बारामूला में 49 वीं बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
ए.पी.एन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के जुआ निवासी सीआरपीएफ जवान की मंगलवार रात को कश्मीर के बारामूला में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
फफूंद थाना के जुआ निवासी महेश चंद्र उर्फ गजराज सिंह के बड़े बेटे विकास सिंह का वर्ष 2007 में केंद्रीय सुरक्षा बल में चयन हुआ था। वर्तमान में वह कश्मीर के बारामूला में 49वीं बटालियन में तैनात था। मंगलवार की शाम वह बारामूला चौक पर ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच उसकी अचानक से तबियत बिगड़ गई। साथ में ड्यूटी कर रहे जवान उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुबह साढ़े सात बजे सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से जवान विकास की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता महेश, मां उमाकांति और छोटा भाई जीतू बिलख उठे। जानकारी पर इटावा में रह रही जवान की पत्नी रामसखी बदहवास हालत में अपने बच्चों मयंक और आस्था को लेकर गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
इधर जवान की मौत होने की जानकारी पर क्षेत्रीय लोग भी दरवाजे पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई जीतू ने बताया कि भाई से प्रतिदिन दो से तीन बार फोन पर बात होती थी। दो तीन दिन से सिर में दर्द होने की बात बता रहे थे। मंगलवार को भी रात साढ़े नौ बजे तबियत जानने के लिए भाई को फोन किया था। उस समय वह ड्यूटी पर थे और कुछ आराम मिलने की बता रहे थे।