फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowd engaged in municipality for no dues

Basti News: नो ड्यूज के लिए पालिका में लगी भीड़, सौ प्रमाणपत्र जारी

Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crowd engaged in municipality for no dues
बस्ती। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गई है। सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। नगरपालिका व नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने कागजातों को दुरुस्त कराने में लग गए हैं। इस दौरान रविवार को नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालयों में गृह व जलकर के अलावा होर्डिंग टैक्स का नो ड्यूज प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संभावित प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। नगर पालिका टैक्स अधिकारी गिरीश सिंह ने बताया कि अब तक करीब सौ से ऊपर नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। जबकि अन्य आवेदनों की जांच की जा रही है। रविवार को कार्यालय खुले रहे। नगर पालिका व पंचायत कार्यालयों में कर्मचारियों ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी सर्टिफिकेट जारी करने के पहले जांच करेंगे। उसके बाद नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed