{"_id":"5b200ef04f1c1b624d8b5e7d","slug":"yong-man-suside-in-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी का फंदा बनाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सी का फंदा बनाकर युवक ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कुदरहा। कलवारी थाना के छरदही गांव में मंगलवार को 18 वर्षीय एक युवक ने रस्सी से लटक कर खुदकशी कर ली। अचानक हुए हादसे से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी और थाना प्रभारी ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
गांव के प्रमोद चौधरी क्रिकेट खेल कर शाम तीन बजे अपने घर पहुंचे और मोबाइल पर बात करते हुए कमरे में चले गए। खेत में पंपिंग सेट पहुंचाने के लिए शाम चार बजे परिवार के लोग बुलाने लगे लेकिन प्रमोद बाहर नहीं आए तो घर के लोग कमरे में गए तो देखा कि पंखे से बंधी रस्सी पर शव लटक रहा था। घटना से घर में कोहराम मच गया, शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी जुट गए। इसी बीच किसी ने मुकामी थाने को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि प्रमोद ने सीडीए बनकटी से इसी वर्ष इंटर पास किया है और बीएससी में एडमिशन की तैयारी कर रहा था। दिन में गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था कि अचानक उसकी मोबाइल से किसी की बात होने लगी। वह थोड़ी देर बात करने के बाद नाराजगी भरे लहजे से बात करने लगे वह खेल को बीच में ही छोड़कर घर चले आए। उनके पूर्व प्रधान पिता रमेश चौधरी का कहना है की यह सब अचानक हुआ कुछ समझ में नहीं आ रहा है। परिवार में तो सब कुछ ठीक चल रहा था फिर उसने ऐसा क्यों किया, समझ में नहीं आ रहा है।