फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women died in accident0

बाइक टकराईं, महिला की मौत

Fri, 18 Jan 2019 11:52 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Women died in accident0
डेमो - फोटो : डेमो
ओड़वारा। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मकबूल गंज बटेला कस्बे के पश्चिम बस्ती कांटे मार्ग पर दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन

 दुर्घटना शुकव्रार शाम करीब चार बजे हुई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र की बेलसुही निवासी 45वर्षीय जहरुन्निशा अपने 25 वर्षीय बेटे बदरुद्दीन की बाइक से ओड़वारा से बस्ती की ओर जा रही थीं। अभी दोनों लोग कस्बे के पश्चिम गिट्टी प्लांट के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ पहुंचे अज्ञात बाइक चालक की ठोकर लग गई। दोनों के गिरकर घायल होते ही बाइक चालक भाग निकला। हादसे में पीछे बैठी जहरुन्निशा के सिर में गंभीर चोट लगी। नाक और कान से खून आने लगा। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे बदरुद्दीन को भी हल्की फुल्की चोट आई है। हादसे की सूचना परिवार को दी। मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल न ले जाकर घर उठा लाए। मामले में पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। जहरुन्निशा के दो बेटे और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। महज एक पुत्र की शादी हुई है। पति मुंबई में सैलून का काम करते हैं। उन्हें भी मोबाइल फोन से हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed