{"_id":"40d40b682bc84a5ebeb3ecee11de1424","slug":"warned-to-police-station-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह थानेदारों को चेताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाह थानेदारों को चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में
विज्ञापन
एसपी शिवहरि मीणा ने लापरवाह थानेदारों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्हें
मौखिक और लिखित दोनों रूप से चेतावनी दी। इसके पूर्व उन्होंने बेहतर कार्य
करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
क्राइम मीटिंग की शुरुआत में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों एवं अधिकारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एसआई भोला नाथ यादव, एचसीपी रामदयाल यादव, एचसीपी राजदेव यादव, एचसीपी सेवक प्रसाद को अंग वस्त्र, छाता, रामायण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने जवानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
एसपी शिवहरि मीणा ने आपराधिक घटनाओं का खुलासा न करने वाले थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाते हुए मौखिक एवं लिखित चेतावनी दी। जिन थानाध्यक्षों ने अच्छे कार्य किये उनकी प्रशंसा की। समस्त थानों के त्रैमासिक अपराधों, थाने स्तर पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा के साथ ही अपराधों में कमी लाने को कहा गया।
घटनाओं का अतिशीघ्र पर्दाफाश, मादक द्रव्यों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, वांछित अभियुक्तों, गैरजमानती वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, अभियोगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए गए। एसपी ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी न करने, हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी के मामलों का खुलासा न करने वाले थानेदारों की अलग-अलग क्लास ली और फटकार लगाई।
इस मौके पर एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल सोनकर, सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान, सीओ रूधौली एसएन सिंह सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी, एसपी के पीआरओ डीके मिश्र सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
बस्ती। शुक्रवार को एसपी शिवहरी मीणा द्वारा पुलिस लाइन में जवानों को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए परेड करवाया गया। परेड में पुलिस जवानों के साथ-साथ समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो ने भी हिस्सा लिया। परेड की मूल व छोटी छोटी बातों को जो कार्य की व्यस्तता के कारण व नियमित अभ्यास न होने के कारण भूल जाता है, उसे चरणबद्ध तरीके से याद दिलाया गया। एसपी ने कहा कि परेड करने से जवान मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है।