फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   villagers proteted against wine shop

गांववालों ने सड़क जाम की

Sat, 01 Apr 2017 11:40 PM IST
basti
basti Updated Sat, 01 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
villagers proteted against wine shop
‌‌‌ विरोध - फोटो : amarujala
फोटो 
विज्ञापन



पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माने ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। भानपुर रुधौली मार्ग पर सोनहा थाने के परसोनिया पड़ाव पर शराब की दुकान खुलने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। दोपहर 12:30 बजे ग्रामीण सड़क पर उतर गए। संजय पांडेय के नेतृत्व में भानपुर रुधौली मार्ग जाम किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव को ज्ञापन दे कर दुकान स्थानांतरित करने की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि शराब की दुकान जहां खोली गई है वहां आबादी है। इसके अलावा उसके सामने बालिकाओं का विद्यालय भी है। ऐसे में दुकान नियम विरुद्ध बना दी गई है। इस मौके पर संजय पांडेय,अय कुमार, अर्जुन अग्रहरि, हनुमान शुक्ला, मोहम्मद  हुसैन, अतुल श्रीवास्तव, राम बाबू, टीपू अंसारी, अनिल कुमार, विकास चौधरी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया गया हैं। साथ ही अनुज्ञापी को भी अन्यत्र दुकान की तलाश करने को कहा गया है।
विज्ञापन



शराब की दुकान को लेकर विरोध
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार को शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काम रोक दिया। गांववाले इसकी शिकायत डीएम और एसपी से कर चुके हैं। इसके पहले देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान विशेषरगंज बाजार में संचालित की जा रही थी। लेकिन हाईकोर्ट के निर्णय के बाद दुकान को हाईवे और राज्य मार्ग से दूर स्थापित किया जाना है। उसी के चलते शराब के व्यवसायी दुकान को बाजार से हटाकर गांव में ले जा रहे थे। गांव में एक खाली मकान में दुकान खोले जाने की तैयारी चल रही थी। तभी महिलाएं और बच्चों ने पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। गांववालों की मांग थी कि दुकान जिस नाम से उसी स्थान पर खोली जाए। एसओ ने दुकान के संचालन पर रोक लगाते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed