फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   up board exam

स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 06 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। श्रीमती फूलमती देवी हायर सेकेंड्री स्कूल साहूपार में के परीक्षार्थियों से नकल के एवज में सुविधा शुल्क मांगने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पहले तो केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर एक स्टटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जेडीई एबी चतुर्वेदी ने बताया कि बोर्ड को उन परीक्षार्थियों की कापियों के विशेष मूल्यांकन के लिए लिखा जाएगा, जिनकी कापियों में लिखे शब्दों को पेन से काट देने के आरोप लगाए गए हैं। बताया कि छात्रों का कॅरिअर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। बताया चूंकि कापी के बंडल को खोलने का अधिकार सिर्फ बोर्ड को ही है, इस लिए बोर्ड से सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नरेंद्र प्रसाद शांति देवी इंटर कालेज बढ़नी में पढ़ने वाले छात्रों ने  डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन करते आरोप लगाया था कि वह लोग श्रीमती  फूलमती देवी हायर सेकेंड्री स्कूल साहूपार में परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल के नाम पर प्रत्येक छात्र से सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। न देने वाले परीक्षार्थियों की कापियों पर लिखे शब्दों को पेन से काट दिया जाता है। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को विद्यालय में एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। एसओसी ज्ञानेश पांडेय को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed