{"_id":"5cf80970bdec2206fe062592","slug":"two-trucks-collide-in-highway-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, दो घायल
Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय
बस्ती
बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 11 सवारियां घायल
- फोटो : अमर उजाला
हर्रैया(बस्तीी)। हाईवे पर बुधवार भोर को टायर फटने से खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से आकर दूसरा ट्रक टकरा गया। टायर बदल रहे खलासी और दूसरे वाहन के चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर खलासी को जिला अस्पताल रेफर किया।
हाईवे पर जिवधरपुर गांव के पर गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक का टायर भोर में करीब चार बजे अचानक फट गया। ट्रक का खलासी कुशीनगर जनपद के बेतवली गांव निवासी 30 वर्षीय रुपेंद प्रताप टायर बदलने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच उसी दिशा से गिट्टी लाद कर आ रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक अनिल मौर्या व खलासी विष्णु मौर्या को हल्की चोट लगी। जबकि खड़े ट्रक के चालक रुपेंद्र प्रताप गंभीर रूप से चोटिहल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी रुपेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां रुपेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।