फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two trucks burnt

टायर फटने से लगी आग, जले ट्रक

Tue, 27 Mar 2018 11:05 PM IST
basti
basti Updated Tue, 27 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
two trucks burnt
दो ट्रकों में लगी आग। - फोटो : amar ujala
हर्रैया/महराजगंज। 
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर मंगलवार देर शाम ट्रक का टायर फटने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दूसरे ट्रक को भी चपेट में ले लिया। दोनों ट्रकों के जलने से अफरा-तफरी मच गई। वाहनों को दोनों तरफ एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। इस दोरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 

गोरखपुर से एक ट्रक शीशा लादकर नासिक जा रहा था। मंगलवार की शाम करीब छह बजे जैसे ही ट्रक छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के लेन 2 में पहुंचा कि ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटने से डीजल टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया। टायर फटने से निकली चिंगारी डीजल के संपर्क में आते ही आग का गोला बन गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लेन तीन में खड़ा ट्रक भी चपेट में आ गया। दोनों ट्रकों के चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग का गोला बन गए। बेकाबू होती आग को देखकर टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद टोल कर्मियों ने एक किलोमीटर पहले से ही गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम दोनों ट्रकों से काफी देर बाद आग को बुझा पाई। आग की सूचना पर कई थानों की फोर्स टोल प्लाजा पर पहुंच गई। आग लगने से हर्रैया तक और पचवस तक लंबा जाम लग गया। अधिकतर यात्री गाड़ियों से निकलकर भाग गए। आग की घटना से आसपास के गांवों के लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed