फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two persons collapsed due to cold

ठंड से दो और युवकों की मौत

Sat, 20 Jan 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
 two persons collapsed due to cold
कप्तानगंज में ठंड से दुकानदार की मौत के होने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज(ब्यूरो)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के झुंगिया और महादेवा गांव में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई। परिवार वाले मौत का कारण ठंड बता रहे हैं। जिसमें एक युवा दुकान करता था जबकि दूसरा गरीब होने के कारण मजदूरी। बगैर पोस्टमार्टम कराए परिवार के लोगों ने अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन


 जनवरी शुरू होते ही ठंड का कहर जानलेवा होते चला गया। दो पखवाड़ों में करीब आठ की मौत हो चुकी है जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इसी क्रम में शनिवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के झुंगिया गांव के 30 वर्षीय राजकिशोर यादव भी शिकार हो गए। राजकिशोर दुबौलिया क्षेत्र के देईडीहा बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


बड़े भाई मदन किशोर ने बताया की रात में राज किशोर ने ठंड लगने की बात घर में बताई थी। उस समय तक सब ठीक था। सुबह अस्पताल ले जाना था। यह कह कर फफक पड़े।पिता दयाराम और बड़े भाई मदन किशोर अलग-अलग जगहों पर बिल्डिंग मैटेरियल की ही दुकान करते हैं। छोटा भाई हरिकिशोर घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकिशोर की मौत से माता कलावती और पत्नी आशा (27 वर्ष) और 4 वर्षीय पुत्र शनि और दो वर्षीय पुत्री वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकिशोर की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि झुंगिया गांव पहुंच गए। परिवार के लोगों ने शव का पंडुलघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।


इसी क्रम में कप्तानगंज क्षेत्र के ही महादेवा गांव के पुजारी (27 वर्ष) की भी ठंड लगने से मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। पुजारी बेहद गरीब था। मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम न कराकर ंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed