{"_id":"5a298b0a4f1c1b69678c093b","slug":"two-lifter-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्टर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्टर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया पुलिस ने दो चोर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलिस ने चोरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बाइक चोरी के अलावा फोरलेन के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराता था। छावनी थाने के एक ही गांव के रहने वाले इन दोनों चोरों का तीसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। चोरों के कब्जे से दो बाइक, एक फोर ह्वीलर और डीजल चुराने के उपकरण भी बरामद किया गया।
बृहस्पतिवार को सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा ने एसपी दफ्तर में प्रेसवार्ता कर इस गिरोह की कारगुजारियों का डिटेल बताया। सीओ ने बताया कि हाल के कुछ सप्ताहों से बाइक, ट्रैक्टर, आटो आदि की बैट्रियां चोरी हुईं। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता को इन घटनाओं के पर्दाफाश का जिम्मा सौंपा गया।
बुधवार रात को क्षेत्र के दरिऔना में दो चोरों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिस पर दबिश दी गई तो वहां दो शातिर पकड़े गए। दोनों की पहचान छावनी थाने के डुहवा मिश्र निवासी अतुल पाठक और अनुज शर्मा के रूप में की गई। इन दोनों की निशानदेही पर बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया। सीओ ने एसपी संकल्प शर्मा की तरफ से पर्दाफाश करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने को कहा।