फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two dead

सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 25 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
two dead
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
सोमवार को देर रात हाइवे पर टहलने निकले तीन युवक किसी वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। इनमें दो युवकों की कुछ देर बाद ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को हर्रैया सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
गुजरात के रहने वाले 22 वर्षीय अशोक पांडेय अपने दोस्त प्रमोद के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव में एक शादी समारोह में आए हुए थे। देर रात अशोक,प्रमोद तथा रिश्तेदारी का एक युवक चमन तीनों बस द्वारा महराजगंज के लिए चले। महराजगंज से कुछ दूर पहले ही तीनों बस से उतर पड़े और पैदल जाने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार किसी वाहन की चपेट में तीनों आ गए। इस घटना में अशोक और प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चमन घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पर आए और पुलिस तथा 108 नंबर की एंबुलेंस को सूचित किया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पंहुचाया जहां डाक्टरों ने दो युवकों अशोक और प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो की मौत हुई है। एक घायल है। कहा कि उन्होंने पुलिस को सर्तक कर दिया है। वाहनों की जांच श्ुारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed