{"_id":"135519b379c0e5dd1aaeb0e6d9d0e79b","slug":"truck-colided-bicycle-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के बेलसड़े चौराहे पर बेकाबू ट्रक की चपेट में
विज्ञापन
आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की
सूचना पुलिस को देकर घायल को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत
गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कप्तानगंज थाने के रेहरवा गांव निवासी श्याम लाल चौधरी (60) दिन में 10 बजे साइकिल से बेलसड़े चौराहे पर जा रहे थे।
जैसे ही ये शिव मंदिर के निकट पहुंचे, तभी कप्तानगंज की ओर से जा रहे ट्रक ने पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में श्याम लाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को कप्तानगंज सीएचसी ले गए।
सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय श्याम लाल चौधरी की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।