{"_id":"1d6a2e40e096d1a91d9191d9a1fc1d60","slug":"transporters-threaten-the-enforcement-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर ने प्रवर्तन टीम को धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर ने प्रवर्तन टीम को धमकी दी
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर रविवार की रात में वाहनों की चेकिंग के दौरान ओवर लोड ट्रक पकड़े जाने से खफा एक ट्रांसपोर्टर एआरटीओ व प्रवर्तन दल के सिपाहियाें से उलझ गया।
आरोप है कि ट्रांसपोर्टर ने प्रवर्तन दल में शामिल लोगाें को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज की। पुलिस ने प्रवर्तन दल के सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।हाइवे पर रविवार की रात में एआरटीओ शंकर जी सिंह प्रवर्तन दल के सिपाहियों के साथ कस्बे के समीप ओवर लोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक मौरंग लदा ट्रक आता दिखा। इसे रोकवाकर चेक किया तो करीब आठ टन ओवर लोड था। इस पर प्रर्वतन दल के सिपाहियों ने ट्रक चालक को वाहन थाने ले चलने को कहा। इसी बीच चालक ने ट्रक पकडे़ जाने की सूचना मालिक को दे दी।
विज्ञापन
हर्रैया कस्बे के ट्रांसपोर्टर बरहपुर गांव निवासी अवनीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र भानू प्रकाश सिंह कुछ मौके पर पहुंचे। एआरटीओ से ट्रक पकड़े जाने की वजह पूछते हुए यह लोग उलझ गए।
प्रवर्तन दल के सिपाहियों से इस पर कहासुनी शुरू हो गई। अभद्रता करने की बात सामने आई। बाद में प्रर्वतन दल के सिपाही राम कुमार दुबे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अवनीश सिंह सहित अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि ट्रक के चालक बिहार के सीतामढ़ी निवासी सिकंदर राय व खलासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।