फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   third death in jeep accident

जीप की चपेट में आए एक और की मौत

Sat, 12 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर बाजार-कप्तानगंज रोड के किनारे स्थित फुलवरिया निषाद गांव में
विज्ञापन
गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रामफेर ने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य सड़क किनारे बने अपने मकान के सामने अलाव ताप रहे थे। नगर बाजार की ओर से आई जीप ने इन सभी को अपनी चपेट में ले लिया था।

इस हादसे में आकाशपती (60) पत्नी रामसुधि, दुरपता देवी (42) पत्नी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि रामफेर (65), प्रियंका (15) पुत्री रामसुधि और राजू(13) पुत्र रामसुधि घायल हो गए।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से रामफेर और प्रियंका की हालत गंभीर बताई गई थी। शुक्रवार की सुबह रामफेर ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है।

इधर जैसे ही रामफेर की मौत की खबर घर पहुंची, एक बार फिर घर में चीख-पुकार मच गई। घर की दो महिलाओं की मौत से के बाद राम फेर निधन से परिवार पर वज्रपात हो गया। पूरे फुलवरिया निषाद गांव में कोहराम मच गया।

वहीं रामसुधि की तहरीर पर पुलिस ने जीप चालक नगर बाजार निवासी विजय कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

एक साथ उठी तीन अर्थी तो डबडबा गई आंखें
सड़क हादसे में मारे गए परिवार के तीन सदस्यों की अर्थियां शुक्रवार को एक साथ उठीं तो गांव के लोगों की आंखें डबडबा गईं। लोग चाहकर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। परिवार के लोग दहाड़े मार कर रो रहे थे।

हर तरफ बस यही चर्चा थी कि जिस घर में दो दिन बाद शहनाई बजने वाली थी। उस घर में अचानक मातम पसर गया। आकाशपति, दुरपता देवी और रामफेर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एक साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed