{"_id":"5a8880d34f1c1b410b8b98f9","slug":"the-student-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय परिसर में संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकी मिली छात्र की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय परिसर में संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकी मिली छात्र की लाश
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकी मिली छात्र की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया(बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर स्थित चिलमा बाजार के एक स्कूल परिसर में 20 वर्षीय छात्र की लाश मिली। छात्र शुक्रवार शाम को घर से लापता हुआ था। शनिवार को सुबह परिसर के भीतर कदंब के पेड़ से लटकी लाश देख किसी ने शोर मचाया तो सभी को जानकारी हुई।
चिलमा बाजार निवासी मदनलाल का 20 वर्षीय पुत्र किशन कुमार क्षेत्र के पैकापुर आरबीएस महाविद्यालय का बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक गले में नायलान की रस्सी का फंदा था। सूचना पर दुबौलिया पुलिस और बाद में क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद कुमार वर्मा भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। किशन कुमार के पिता मदनलाल का कहना है कि घर के बगल स्थित बद्री प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज के परिसर में पेड़ से लटकी लाश पर पड़ोस के लोगों की नजर पड़ी तो नजदीक जा कर पहचान किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।