फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the historysheeter shifted for barabanki jail

नोएडा का हिस्ट्रीशीटर भाटी बाराबंकी जेल शिफ्ट

Wed, 06 Feb 2019 10:53 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
the historysheeter shifted for barabanki jail
jail shimla
बस्ती। साढ़े तीन वर्ष से जेल प्रशासन के लिए सिर दर्द बना नोएडा का कुख्यात रणदीप भाटी आखिरकार बाराबंकी जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।  एसपी और सीओ सिटी का सीयूजी नंबर हैक कर मनचाहे जिले में स्थानांतरित कराने की कोशिश कर चुके एक लाख रुपये के इस इनामी अपराधी ने जेल के भीतर ऐसा कॉल स्पूफिंग गिरोह तैयार कर लिया था, जो अधिकारियों का सरकारी मोबाइल नंबर का फिरौती-रंगदारी वसूलने में इस्तेमाल करते हैं।  
विज्ञापन

 जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिला कारागार से भाटी को 27 अक्तूबर 2015 को यहां की जेल में शिफ्ट किया गया था। रणदीप मूल रूप से जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी थानान्तर्गत रिठौरी गांव के कुख्यात महेन्द्र भाटी का पुत्र है। जिस पर हत्या, फिरौती समेत उन्नीस मुकदमे दर्ज हैं।  28 अगस्त को स्पूफिंग गिरोह का खुलासा होने के बाद हिस्ट्रीशीटर रणदीप भाटी को यहां से अन्य जेल में स्थानांतरित करने की पहल शुरू हो गई थी।  
विज्ञापन

भाटी कनेक्शन का खुलासा 
24 जुलाई को गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर वर्कआउट किया था। आरोपी बृजभान ने बयान दिया था कि यह खेल बस्ती जेल से संचालित किया जाता है। 
अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में ‘भाटी कनेक्शन के खुलासे से अफसर सन्न’ शीर्षक प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद जेल प्रशासन की बोलती बंद हो गई थी। अगले दिन से ही जेल के भीतर का माहौल टाइट होने लगा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा है कॉल स्पूफिंग  
कॉल स्पूफिंग इंडियन टेलीग्राफ एक्ट-1885 के तहत प्रतिबंधित है। इसके उल्लंघन पर जुर्माना, तीन साल जेल या दोनों दंड का प्रावधान है। इसके लिए भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और देश में काम करने वाली एजेंसियों के लिए सख्त नियम बना रखे हैं। 24 जुलाई को गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ जिले के निवासी बृजभान नाम के आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बस्ती जेल से संचालित हो रहे इस गिरोह के बारे में खुलासा किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed