{"_id":"5707f36d4f1c1b7970c810f8","slug":"teenager-killed-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसकर किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में झुलसकर किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में एक किशोरी के झुलसकर मरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी रामकृपाल परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात गेहूं की कटाई का काम चल रहा था। परिवार के सभी लोग खेत में ही मौजूद थे।
रात होने पर रामकृपाल ने 14 वर्षीया बेटी रंजू को घर पर खाना बनाने के लिए भेजा। रंजू घर पहुंचकर गाय को चारा देने के लिए भूसा वाले कमरे में भूसा निकालने गई। भूसे वाले कमरे में रंजू के हाथ से ढिबरी गिरने की वजह से आग लग गई।
रंजू आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग दौड़े, मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर में बेटी के दुर्घटनावश लगी आग से मौत होना बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।