{"_id":"5a2989a34f1c1b001c8b76c2","slug":"student-turned-to-pieces-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मनीष्ाा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज(बस्ती)। जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की छात्रा बुधवार रात लखनऊ के बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छात्रा के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
दुबौलिया थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर बुजुर्ग गांव की मनीषा (20)पुत्री माता प्रसाद लखनऊ के शेखर हॉस्पिटल से जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही थी। बुधवार रात करीब नौ बजे मनीषा बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर थी। अचानक छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। उसके शव के कई टुकड़े हो गए।
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मोबाइल के आधार पर मनीषा की शिनाख्त की। हादसे की सूचना परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग लखनऊ के लिए चल दिए। परिवार वालों से शिनाख्त के बाद पुलिस ने मनीषा के शव का पोस्टमार्टम कराया। रेलवे स्टेशन पर मनीषा के ट्रेन के सामने कूदने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
मनीषा के पिता माता प्रसाद दुबौलिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अरखापुर में प्रधानाध्यापक हैं। बड़ा भाई मनोज कुमार और बड़ी बहन मंजू की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा भाई प्रदीप कुमार अभी पढ़ाई कर रहा है। मनीषा एक साल पहले ट्रेनिंग के लिए लखनऊ गई थी। उसका पूरा परिवार गांव पर ही रहता है। घटना से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। रेलवे चौकी प्रभारी अजित कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।