फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   speedy jeep crushed five, two ladies dead

तेज रफ्तार जीप की चपेट में आईं दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 11 Dec 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। नगर बाजार से कप्तानगंज जाने वाले रोड के किनारे स्थित फुलवरिया निषाद गांव में अलाव ताप रहे एक परिवार के पांच लोगों को तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव के रामफेर (65) के परिवार के पांच सदस्य सड़क किनारे बने मकान के सामने अलाव ताप रहे थे।


दिन में पौने तीन बजे के करीब नगर बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार जीप ने इन सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद जीप चालक जीप छोड़ फरार हो गया। हादसे के बाद चीख सुन लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।

जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक मौके पर ही आकाशपती (60) पत्नी रामसुधि, दुरपता देवी (42) पत्नी गोपाल की मौत हो गई। दिवंगत दोनों महिलाएं आपस में ननद-भौजाई बताई गई हैं।

जबकि रामफेर (65), प्रियंका (15) पुत्री रामसुधि और राजू(13) पुत्र रामसुधि घायल हो गए। इन सभी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृपाल यादव की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इनमें से रामफेर और प्रियंका की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं हादसे के बाद चालक जीप छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जीप पर अपना गुस्सा उतारा और तोड़ फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच

हादसे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अतुल सोनकर, नगर थाने के एसओ ओंकार सहाय, कप्तानगंज के एसओ बृजेश यादव मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर वहां से हटाया।

सीओ सिटी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। इसके चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed