{"_id":"5ad4e7ce4f1c1b60098b4d9b","slug":"sdm-driver-and-his-friend-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के ड्राइवर सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के ड्राइवर सहित दो की मौत
basti
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अवधेश त्रिपाठी फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
भानपुर/वाल्टरगंज।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंडफ गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसमें एक एसडीएम की गाड़ी का चालक थे।
दुर्घटना सोमवार की सुबह 8:30 बजे हुई। भानपुर एसडीएम अमनडुली की गाड़ी के चालक अवधेश मणि त्रिपाठी (52) अपने एक साथी भानपुर कस्बे के ही सुखई (55) के साथ बाइक से सोनहा जा रहे थे। अभी दोनों मंडफ गांव के सामने पहुंचे ही थे कि बस्ती की ओर से डुमरियागंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेेरो की चपेट आ गए। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से सिर सहित पूरे शरीर में गंभीर चोटें लगीं। बोलेरो की टक्कर से दोनों के सिर और चेहरे विकृत हो गए थे और बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक अवधेश मणि चला रहे थे जबकि पीछे बैठे सुखई टक्कर लगते ही सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमनदीप डुली ने आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा श्रीनाथ यादव ने बोलेरो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में अवधेश के छोटे भाई कृष्ण मणि त्रिपाठी कीतहरीर पर बोलेरो चालक लक्ष्मी सरन शुक्ल निवासी, बभनी थाना त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवधेश मणि त्रिपाठी की मौत की खबर से पूरे तहसील परिसर में शोक की लहर दौड गई। अधिकारी भी भावुक हो उठे। किसी तरह परिवार वालों को मौत की सूचना दिलाई गई।जानकारी होते ही हर कर्मचारी और अधिकारी पीएचसी सल्टौआ पहुंचा। एसडीएम के अलावा तहसीलदार जसीम अहमद भी पहुंचे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।सारे कार्य स्थगित कर दिए गए।